जिला अस्पताल बागपत में लगा क्लब फुट बच्चों का कैंप

जिला अस्पताल बागपत में क्लबफुट को समाप्त करने के उद्देश्य से अनुष्का फाउंडेशन के तत्वावधान में सहायक पर्यवेक्षण (सपोर्टेड सुपरविजन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र और एक कास्टिंग तकनीशियन को अनुष्का फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर डॉ. उबैद सिद्दीकी ने विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।

जिला अस्पताल बागपत में लगा क्लब फुट बच्चों का कैंप

जिला अस्पताल बागपत में लगा क्लब फुट बच्चों का कैंप
- अनुष्का फाउंडेशन ने किया सुपरविजन, डॉक्टरों व तकनीशियनों को दिया प्रशिक्षण
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला अस्पताल बागपत में क्लबफुट को समाप्त करने के उद्देश्य से अनुष्का फाउंडेशन के तत्वावधान में सहायक पर्यवेक्षण (सपोर्टेड सुपरविजन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र और एक कास्टिंग तकनीशियन को अनुष्का फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर डॉ. उबैद सिद्दीकी ने विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।
डॉ. उबैद सिद्दीकी ने बताया कि अनुष्का फाउंडेशन राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग के सहयोग से क्लबफुट से पीड़ित बच्चों को निःशुल्क और प्रभावी उपचार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि क्लबफुट एक जन्मजात विकार है, जो भारत में लगभग 800 नवजात शिशुओं में से एक को प्रभावित करता है। समय पर इलाज न मिलने या अधूरे उपचार की स्थिति में बच्चे आजीवन विकलांगता का शिकार हो सकते हैं, जबकि उचित और समयबद्ध उपचार से क्लबफुट को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्लबफुट उन्मूलन के लिए फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी कर व्यापक क्लबफुट कार्यक्रम लागू किया है। संगठन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) टीम, आशा कार्यकर्ताओं, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ मिलकर जागरूकता एवं उपचार सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। कार्यक्रम के दौरान आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डॉ. अनुज गेरा, प्रभारी डीपीएम नौशाद, अनुष्का फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर अली फैज़ान और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव सौरभ कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।