गजे सिंह दहामा रहे सत्यपाल मलिक के करीबी, 40 वर्षों तक निभाया साथ

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक और वरिष्ठ शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा दिवंगत पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बेहद करीबी थे। दोनों के बीच संबंध करीब चार दशकों तक घनिष्ठ बने रहे। गजे सिंह के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने सत्यपाल मलिक खेकड़ा पहुंचे थे।

गजे सिंह दहामा रहे सत्यपाल मलिक के करीबी, 40 वर्षों तक निभाया साथ

गजे सिंह दहामा रहे सत्यपाल मलिक के करीबी, 40 वर्षों तक निभाया साथ
- बीमारी के समय राज्यपाल रहते खेकड़ा आवास पर पहुंचे थे मलिक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक और वरिष्ठ शिक्षक नेता गजे सिंह दहामा दिवंगत पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बेहद करीबी थे। दोनों के बीच संबंध करीब चार दशकों तक घनिष्ठ बने रहे। गजे सिंह के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने सत्यपाल मलिक खेकड़ा पहुंचे थे।
बताया गया कि जब स्वर्गीय गजे सिंह दहामा अस्वस्थ थे, उस समय सत्यपाल मलिक, जो उस वक्त किसी राज्य के राज्यपाल के पद पर आसीन थे, स्वयं खेकड़ा स्थित उनके आवास पर उन्हें देखने पहुंचे थे, जिससे उनके संबंधों की गहराई स्पष्ट होती है। गजे सिंह दहामा के पुत्र विकास धामा ने बताया कि राजनीतिक जीवन की बात करें तो जब सत्यपाल मलिक ने अलीगढ़ से जनता दल के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब गजे सिंह दहामा उनके चुनाव प्रभारी थे। जीत के बाद जब सत्यपाल मलिक वी.पी. सिंह सरकार में केंद्रीय पर्यटन मंत्री बने, तो उन्होंने गजे सिंह दहामा को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया था। यह संबंध न केवल व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में भी गहरा रहा। खेकड़ा क्षेत्र में इसे आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। आज दोनो गहरे दोस्त दुनिया में नही है।