सोनू निगम के जन्मदिन पर पहुंचीं रेणुका पंवार, जल्द मिल सकता है बड़ा ब्रेक

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम का जन्मदिन बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर खेकड़ा की लोकप्रिय युवा गायिका रेणुका पंवार ने भी पार्टी में शिरकत कर सोनू निगम को जन्मदिन की बधाई दी।

- कस्बे की स्टार सिंगर को मिला बॉलिवुड से आमंत्रण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम का जन्मदिन बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर खेकड़ा की लोकप्रिय युवा गायिका रेणुका पंवार ने भी पार्टी में शिरकत कर सोनू निगम को जन्मदिन की बधाई दी।
रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खेकड़ा के लिए गर्व का क्षण है कि रेणुका को खुद सोनू निगम की ओर से निमंत्रण मिला। विजय ने दावा किया कि रेणुका को जल्द ही सोनू निगम की टीम से एक बड़ा म्यूजिक ब्रेक मिलने वाला है, जिसकी औपचारिक घोषणा रेणुका स्वयं करेंगी। बता दें कि रेणुका पंवार हरियाणवी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं, और अब बॉलिवुड में भी कदम रखने को तैयार हैं।