भाजपा की बूथ स्तर पर हुई बैठक

आगामी विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा की बूथ स्तर पर हुई बैठक

तेजस न्यूज संवाददाता

जेवर विधान सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। यह बैठक भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी कांता कर्दम और जेवर विधान सभा प्रभारी मुंशीलाल गौतम भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रभारी कांता कर्दम ने बताया कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को ज्यादा मजूत करना होगा। बूथ की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटे रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, विकास चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री चंद्रमणि भारद्वाज, रजनी तोमर, मुकेश भाटी और गजेंद्र वाल्मीकि समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।