सपा में शामिल हुए शिक्षाविद मुकेश शर्मा, लड़ सकते हैं नोएडा से चुनाव

नोएडा विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट से मुकेश शर्मा दावेदार हो सकते हैं

सपा में शामिल हुए शिक्षाविद मुकेश शर्मा, लड़ सकते हैं नोएडा से चुनाव

तेजस न्यूज संवाददाता

शहर के समाजसेवी, शिक्षाविद और उद्योगपति मुकेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मुकेश शर्मा ने लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुकेश शर्मा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। गौरतलब है कि समाजसेवी मुकेश शर्मा का संबंध अब तक भाजपा और आरएसएस से रहा है। इस घटनाक्रम के बाद अब नोएडा विधान सभा की राजनीति में बड़ा बदलाव आ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि नोएडा विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी के टिकट से मुकेश शर्मा दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, समाजवादी पार्टी की तरफ से उनकी दावेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोएडा विधान सभा सीट पर मुकेश शर्मा की पकड़ अब काफी ज्यादा मजबूत होती जा रही है। नोएडा विधान सभा सीट से पहले से ही समाजवादी पार्टी से कई नेता और कार्यकर्ता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में मुकेश शर्मा की एंट्री से पार्टी के भीतर अब नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। मुकेश शर्मा की समाजवादी पार्टी में एंट्री के बाद से पार्टी के भीतर भी विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आनी शुरू हो गई है।