सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से फैली दहशत

सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए दो वीडियो ने खेकड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक वीडियो में 8–10 युवक हाथों में डंडे और तलवारें लिए गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में कुछ नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से फैली दहशत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से फैली दहशत
– डंडे और तलवारें लेकर गलियों में घूमते दिखे युवक, पुलिस ने कुछ संदिग्ध को लिया हिरासत में
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए दो वीडियो ने खेकड़ा कस्बे और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैला दी। एक वीडियो में 8–10 युवक हाथों में डंडे और तलवारें लिए गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी वीडियो में कुछ नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो खेकड़ा कस्बे और मुबारिकपुर गांव की हैं, हालांकि हिन्दुस्तान इन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में ड्रोन चोरों को लेकर अफवाहें भी तेजी से फैलीं, हालांकि पुलिस ने अधिकांश सूचनाओं को गलत और भ्रामक बताया है। घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।