बहन ने भाई पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया
रटौल कस्बे में एक बहन ने अपने ही भाई पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहन ने भाई पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के रटौल कस्बे में एक बहन ने अपने ही भाई पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रटौल कस्बे की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली में अपने भाई के खिलाफ तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि उसका भाई उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है और इसके लिए उस पर लगातार दबाव बना रहा है। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता है। युवती ने यह भी बताया कि दो दिन पहले भी उसके भाई ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया, तो भाई ने उसके साथ मारपीट की। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने कहा कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।