जेल में पिता से मिलने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बागपत जिला जेल परिसर के बाहर से बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव निवासी युवक अपनी पिता से मुलाकात करने जेल पहुंचा था, लेकिन लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली।
जेल में पिता से मिलने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिला जेल परिसर के बाहर से बाइक चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव निवासी युवक अपनी पिता से मुलाकात करने जेल पहुंचा था, लेकिन लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली।
जानकारी के अनुसार, किरठल निवासी पवन वर्तमान में बागपत जिला जेल में बंद है। दो दिन पूर्व उसका पुत्र आर्यन उससे मिलने के लिए जेल गया था। आर्यन ने अपनी बाइक जेल की दीवार के पास खड़ी कर दी थी। मुलाकात के बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।