ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे

खेकड़ा कस्बे के बड़ागांव रोड पर रविवार को कार का पंचर लगाने को लेकर दो मैकेनिक दुकानदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे

ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों में जमकर चले लात-घूंसे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बड़ागांव रोड पर रविवार को कार का पंचर लगाने को लेकर दो मैकेनिक दुकानदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों दुकानदारों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को बड़ागांव रोड पर एक कार का पहिया पंचर हो गया था। कार मालिक पंचर लगवाने के लिए वहां पहुंचा, तो ग्राहक को लेकर दोनों मैकेनिक दुकानदार आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इस दौरान कार मालिक और आसपास मौजूद अन्य दुकानदारों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बताया गया है कि दोनों मैकेनिक दुकानदार बड़ागांव के रहने वाले हैं। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।