स्कूटी और पेंट के डिब्बे चुराने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से स्कूटी और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से पेंट के डिब्बे चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, पेंट के डिब्बे, एक तमंचा, एक छुरा और एक चाकू बरामद किया है।
स्कूटी और पेंट के डिब्बे चुराने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से स्कूटी और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से पेंट के डिब्बे चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी, पेंट के डिब्बे, एक तमंचा, एक छुरा और एक चाकू बरामद किया है।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि रविवार की रात पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान बड़ा गांव के पास एक स्कूटी पर सवार तीन युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों की पहचान अमन और आशीष निवासी बड़ा गांव तथा चिंटू निवासी मेवला भट्टी के रूप में हुई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सात अक्टूबर को दिल्ली से स्कूटी चोरी की थी, जबकि दो दिन पहले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से पेंट के डिब्बे चुराए थे। तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया, जिसमें अमन के खिलाफ पांच, आशीष के खिलाफ चार और चिंटू के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज पाए गए। पुलिस ने सोमवार को तीनों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया।