गाजियाबाद जिला जज आशीष गर्ग का आकस्मिक निधन
गाजियाबाद न्यायालय परिसर में अचानक उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब न्यायालय परिसर में तैनात सभी कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को जानकारी मिली कि जिला जज आशीष गर्ग का अचानक ही निधन हो गया। जानकारी मिली कि वह यशोदा अस्पताल में भर्ती थे उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी लेकिन अचानक ही हृदय गति रूकने के कारण उनका निधन हो गया।
गाजियाबाद जिला जज आशीष गर्ग का आकस्मिक निधन
तेजस न्यूज संवाददाता
गाजियाबाद।
जिला जज गाजियाबाद आशीष गर्ग का सोमवार 11 अगस्त 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। वे 10 अगस्त को हर्निया का सफल ऑपरेशन कराने के बाद स्वस्थ हो रहे थे और छुट्टी मिलने की उम्मीद थी। लेकिन सोमवार दोपहर बाथरूम जाते समय अचानक हार्ट अटैक आने से उनका देहांत हो गया।

जिला जज आशीष गर्ग अपने हंसमुख, मिलनसार और व्यवहारिक स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से न्यायिक जगत एवं बार एसोसिएशन को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
