लॉनी बॉर्डर पुलिस ने दो तस्करों को 210 ग्राम अवैध चरस सहित दबोचा
तेजेश चौहान, तेजस
लॉनी बॉर्डर पुलिस ने दो तस्करों को 210 ग्राम अवैध चरस सहित दबोचा
गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 210 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 14 लाख 32 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम इमरान पुत्र नन्हे खान निवासी ग्राम जलालनगर, थाना बिसालपुर, जिला बरेली (उम्र 26 वर्ष) और आरिफ पुत्र मुस्तर्रजा खान निवासी जे जे कॉलोनी, ब्लॉक न्यू सीलमपुर, दिल्ली (उम्र 30 वर्ष) हैं। दोनों को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर से पकड़ा गया।

सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस पूछताछ में इमरान ने बताया कि वह कुछ दिन पहले बरेली से अफीम खरीदकर लाया था और दिल्ली में आरिफ के साथ मिलकर इसकी तस्करी कर रहा था। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे की यह खेप बरेली से दिल्ली ले जा रहे थे, जिसे मौके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पूर्व में भी नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। इनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।