मंडल स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

खेकड़ा कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज में छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

मंडल स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

मंडल स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एमएम डिग्री कॉलेज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
- सन्नी धामा ने हासिल किया तृतीय स्थान, मीनाक्षी व आइशा को मिला सांत्वना पुरस्कार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंडल स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज में छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 20 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसमें एमएम डिग्री कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के सन्नी धामा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कुमारी मीनाक्षी और आइशा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील तोमर ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से न केवल कॉलेज की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।