तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने मारी बाजी, टाइगर टीम दूसरे स्थान पर

खेकड़ा कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान हुई तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि टाइगर टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने मारी बाजी, टाइगर टीम दूसरे स्थान पर

तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने मारी बाजी, टाइगर टीम दूसरे स्थान पर
- एमएम डिग्री कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स के तीन दिवसीय शिविर का समापन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स इकाइयों के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रवेश शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान हुई तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि टाइगर टीम दूसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं के बीच तंबू निर्माण और फूड प्लाजा प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं का निरीक्षण कॉलेज के प्राचार्य सुनील तोमर, सचिव नरेंद्र शर्मा और प्रोफेसर शैलेंद्र सिंह ने किया। निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार तंबू निर्माण प्रतियोगिता में कमल टीम प्रथम, टाइगर टीम द्वितीय और सूरजमुखी टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं फूड प्लाजा प्रतियोगिता में सूरजमुखी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जैस्मिन टीम दूसरे स्थान पर रही और कमल टीम को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मनिर्भरता को विकसित करने में सहायक होती हैं। समापन समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।