गणतंत्र दिवस पर अवप्रवाह फाउंडेशन की सराहनीय पहल, 26 मेधावी विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राइमरी स्कूल सुभानपुर में आयोजित समारोह के दौरान अवप्रवाह फाउंडेशन ने शिक्षा और सामाजिक सेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाया। विद्यालय के आमंत्रण पर पहुंची फाउंडेशन टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी 26 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
गणतंत्र दिवस पर अवप्रवाह फाउंडेशन की सराहनीय पहल, 26 मेधावी विद्यार्थियों को मिले स्कूल बैग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राइमरी स्कूल सुभानपुर में आयोजित समारोह के दौरान अवप्रवाह फाउंडेशन ने शिक्षा और सामाजिक सेवा की दिशा में सराहनीय कदम उठाया। विद्यालय के आमंत्रण पर पहुंची फाउंडेशन टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी 26 विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए।
इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को डायरी भेंट कर उनके शैक्षणिक योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गजेन्द्र त्यागी ने अवप्रवाह फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अवनीश शर्मा को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं अवप्रवाह फाउंडेशन की ओर से ग्राम प्रधान गजेन्द्र त्यागी को भी शिक्षा संवर्धन और विद्यालय विकास में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। अवनीश शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है और फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों तक सहयोग पहुंचाना है। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर कौशल शर्मा, देवेंद्र, प्रधानाध्यापक बृजेश शर्मा, शिक्षकगण, अभिभावक, ग्रामीण व फाउंडेशन स्वयंसेवक मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया।