खेकड़ा की दो सगी बहनों ने रचा सफलता का इतिहास, एसएससी सीजीएल परीक्षा में एक साथ चयन
खेकड़ा कस्बे की दो सगी बहनों ने एक साथ एसएससी सीजीएल परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका का चयन ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है, जबकि निकिता ने सीजीडीए ऑडिटर के पद पर सफलता हासिल की है। दोनों की इस उपलब्धि से कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।
खेकड़ा की दो सगी बहनों ने रचा सफलता का इतिहास, एसएससी सीजीएल परीक्षा में एक साथ चयन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की दो सगी बहनों ने एक साथ एसएससी सीजीएल परीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका का चयन ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर हुआ है, जबकि निकिता ने सीजीडीए ऑडिटर के पद पर सफलता हासिल की है। दोनों की इस उपलब्धि से कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है।
मंडी गांधी गंज निवासी संजय शर्मा की बेटियां निकिता और वंशिका ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। एक ही परिवार की दो बेटियों का एक साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जैसे ही दोनों बहनों की सफलता की खबर फैली, परिवार के साथ-साथ पूरे कस्बे में बधाइयों का तांता लग गया। समाज के गणमान्य लोगों पंडित नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, अश्विनी कौशिक और अनुज शर्मा सहित अन्य लोगों ने दोनों प्रतिभाशाली बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया है कि जल्द ही कस्बे में एक सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों होनहार बेटियों को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि ने न केवल परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।