वृंदावन की भक्ति में रंगा गुरूकुल विद्यापीठ, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
गुरूकुल विद्यापीठ खेकड़ा में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव वृंदावन शैली में भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर में सजे धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
वृंदावन की भक्ति में रंगा गुरूकुल विद्यापीठ, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत कीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरूकुल विद्यापीठ में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव वृंदावन शैली में भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर में सजे धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियां, भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वृंदावन की झलक लिए प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भक्तिमय वातावरण में बांधे रखा। बच्चों के उत्साह और मनमोहक प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों से गूंजता रहा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश से परिचित कराया। प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से बच्चों को जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में संस्कार, आध्यात्मिकता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्या राखी झा, मंजू तोमर, राखी भारती, शिवांगी शर्मा, दीपा धामा, पूर्णिमा शर्मा, जूली त्यागी, रूबी यादव, निशा नाहारा, प्रिंसी पालीवाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
