राधाष्टमी पर आदर्श पब्लिक स्कूल हुआ राधामय
खेकड़ा केआदर्श पब्लिक स्कूल में राधाष्टमी बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने राधा रानी के बाल्यकाल से युवावस्था तक के विभिन्न रूपों को झांकी के माध्यम से मंचित कर सभी का मन मोह लिया।
राधाष्टमी पर आदर्श पब्लिक स्कूल हुआ राधामय
- केक काटकर मनाया राधा रानी का जन्मदिवस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शनिवार को आदर्श पब्लिक स्कूल में राधाष्टमी बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने राधा रानी के बाल्यकाल से युवावस्था तक के विभिन्न रूपों को झांकी के माध्यम से मंचित कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण जिया धामा रही, जिन्होंने राधा रानी का रूप धारण कर केक काटकर राधा जी का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर छोटी-छोटी राधाओं को झूला झुलाया गया और राधा रानी के जीवन से जुड़े प्रसंगों का सुंदर मंचन प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राधाष्टमी के दिन राधा रानी का अवतरण हुआ था, इसलिए इस पर्व को बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन राधा जी की पूजा कर उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। कार्यक्रम में राधा रानी का रूप धारण करने वाली छात्राएं गौरवी, गीतांशी, लवी, त्रिशा, नैना, गौरी बंसल, तनिष्का, काव्या, प्रिशा, हर्षिता, वैधर्वी, नेहा, माही, तनिष्का, अनिका गुप्ता, आराध्या, दिव्यांशी, अवनी, परिधि और रिद्धि रहीं, जिन्होंने अपनी अदाओं और अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।