धूमधाम से निकली संत शिरोमणी वाल्मीकि महाराज की शोभा यात्रा

खेकड़ा कस्बे में सोमवार को वाल्मीकि जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में संत वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकली गई। बैंड बाजो और मनमोहक झांकियों के साथ निकली यात्रा पूरे समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

धूमधाम से निकली संत शिरोमणी वाल्मीकि महाराज की शोभा यात्रा

धूमधाम से निकली संत शिरोमणी वाल्मीकि महाराज की शोभा यात्रा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में सोमवार को वाल्मीकि जयंती धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई गई। इस मौके पर कस्बे में संत वाल्मीकि की शोभा यात्रा निकली गई। बैंड बाजो और मनमोहक झांकियों के साथ निकली यात्रा पूरे समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
यात्रा शाम छह बजे वाल्मीकि मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ योगित चिंडालिया ने संत वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर किया। यात्रा ने मोहल्ला अहिरान, पांडव पुलिया, मोहल्ला मुंडाला, मोहल्ला औरंगाबाद, मोहल्ला चक्रसेनपुर, बाजार पुलिस चौकी चौराहा और मोहल्ला रामपुर में भ्रमण किया। इसके बाद यात्रा वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। बैंड बाजो और डीजे के साथ निकली यात्रा में इष्ट देवों की दर्जनों झाकिया शामिल रही। ये सभी झांकियां पूरे समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कस्बा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में संत वाल्मीकि के अनुयाई भजनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए झूमते चल रहे थे। सुरक्षा के लिए यात्रा में पूरे समय पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा संचालन में दीपक कुमार, विकास महरौल, राहुल, सुधीर, मोनू, भीम, कल्लू, विशाल, अनुज, सन्नी, मोहित, अंशु, गुरूवीर, विन्नी, गौरव, शिवा, साहिल, कोक्का, दीपक वाल्मीकि आदि सेवादारों ने सहयोग दिया।