राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की बागपत जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बागपत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में खेकड़ा के समाजसेवी एवं विद्वान आचार्य अंबेप्रसाद कोत्स ने जिलाध्यक्ष पद की शपथ ली। नवगठित कार्यकारिणी ने सनातन धर्म के संरक्षण, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की बागपत जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की बागपत जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ
- खेकड़ा के आचार्य अंबेप्रसाद कोत्स बने जिलाध्यक्ष, सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी में वैदिक शिक्षा के प्रसार का लिया संकल्प
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला मुंडाला में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बागपत जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। समारोह में खेकड़ा के समाजसेवी एवं विद्वान आचार्य अंबेप्रसाद कोत्स ने जिलाध्यक्ष पद की शपथ ली। नवगठित कार्यकारिणी ने सनातन धर्म के संरक्षण, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में विप्र विद्वान, धर्माचार्य और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक दौर में युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और वेदों के ज्ञान से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्कारित युवा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दे सकते हैं तथा भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार शास्त्री ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में आचार्य अंबेप्रसाद कोत्स को जिलाध्यक्ष, नीलू शास्त्री और मोहित शास्त्री को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार गौनियाल को कोषाध्यक्ष तथा नरेंद्र दीक्षित को महामंत्री बनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कृष्ण स्वरूप ब्रह्मचारी रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रवीण प्रणव योगी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आचार्य उमेश कौशिक सहित अनेक धर्माचार्यों एवं विद्वानों ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज में वैदिक मूल्यों को सशक्त बनाने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी के रूप में खाप चौधरी नरेश शर्मा, पुनीत शर्मा, अश्विनी शर्मा, जयकिशन शर्मा, अनुज शर्मा, ओमदत्त शर्मा, अशोक शर्मा, सनी शर्मा, मनीष शर्मा, हरीश शर्मा, अरविंद शर्मा, योगेश कौशिक, गुरुदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन संस्कृति के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।