बिजली गिरने से बड़ागांव रोड का ट्रांसफार्मर जला, सौ घरों की आपूर्ति रही बाधित

खेकड़ा कस्बे में शनिवार को हुई भीषण बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ागांव मार्ग पर रेलवे लाइन के पास लगा ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया। इस हादसे से निर्भय कॉलोनी समेत करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

बिजली गिरने से बड़ागांव रोड का ट्रांसफार्मर जला, सौ घरों की आपूर्ति रही बाधित

बिजली गिरने से बड़ागांव रोड का ट्रांसफार्मर जला, सौ घरों की आपूर्ति रही बाधित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में शनिवार को हुई भीषण बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ागांव मार्ग पर रेलवे लाइन के पास लगा ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गया। इस हादसे से निर्भय कॉलोनी समेत करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बारिश के चलते कई घंटों तक आपूर्ति ठप रही। विभागीय अधिकारियों ने बारिश रुकने के बाद मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। 
सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर हुई तेज बारिश के दौरान जब विभाग ने लाइन की मॉनिटरिंग कराई, तब ट्रांसफार्मर के जलने की जानकारी मिली। इसके बाद आनन-फानन में टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को हटवाया और मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली आपूर्ति को शुरू किया। स्थानीय निवासियों ने विभाग से मांग की है कि बरसात के मौसम में विद्युत ढांचे की नियमित जांच की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से लोगों को असुविधा न हो।