परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर चलाया अभियान

अभियान में 7 ट्रक सीज, वसूला 8.50 लाख रुपये का भारी जुर्माना

परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर चलाया अभियान

नोएडा के सेक्टर 126 क्षेत्र में परिवहन विभाग और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सात ओवरलोड ट्रक और डंपर को सीज कर कार्रवाई की गई। ओवरलोड वाहनों से 8.50 लाख रुपये का जुर्माना भी परिवहन विभाग द्वारा वसूला गया। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल की टीमों ने सभी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान दर्ज किए गए।


परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न मार्गों पर संयुक्त टीमों लगातार सक्रिय रहेंगी। ओवरलोडिंग, बिना परमिट और फिटनेस मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। भविष्य में भी यह कार्रवाई इसी प्रकार से लगातार जारी रहेगी। ओवर लोड वाहनों के चलते क्षमता से ज्यादा भार होने से ब्रेक फेल होने और वाहन पलटने की आशंका हमेशा बनी रहती है।
वाहनों में निर्धारित क्षमता के तहत ही माल करें लोडःएआरटीओ प्रवर्तन 
एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 126 क्षेत्र में कार्रवाई इसी प्रकार से लगातार जारी रहेगी। सभी ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिक और ड्राइवरों से अपील गई है कि वह वाहनों में निर्धारित क्षमता के तहत ही माल लोड करें। इससे सड़कें सुरक्षित रहेंगी और अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकेगा। इस अभियान से स्थानीय स्तर पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर लगाम लगने की उम्मीद है। ओवरलोड वाहन सड़कों को क्षति पहुंचाने और दुर्घटनाओं की वजह भी बनते हैं। ओवरलोड वाहन न केवल सड़कों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करते हैं। बल्कि, यह आम जनता के लिए काफी जानलेवा और सड़क हादसों का मुख्य कारण बनते हैं। क्षमता से ज्यादा भार होने के कारण इन वाहनों के ब्रेक फेल होने और पलटने का खतरा हमेशा बना रहता है।