शंका पर पत्नी की पिटाई, घर से निकाला

खेकड़ा कस्बे में एक श्रमिक ने पत्नी के चरित्र पर शंका होने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

शंका पर पत्नी की पिटाई, घर से निकाला

शंका पर पत्नी की पिटाई, घर से निकाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक श्रमिक ने पत्नी के चरित्र पर शंका होने पर उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
रविवार की शाम श्रमिक ने पत्नी को पड़ोसी से बातचीत करते देख लिया। उसने पत्नी से इस बारे में पूछा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसने उस पर शक जताया और गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। घायल अवस्था में महिला कोतवाली स्थित महिला सेल पहुंची और पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।