बड़ा गांव बी पैक्स समिति में जल्द खुलेगा मिनी बैंक

मुबारिकपुर गांव स्थित बड़ा गांव बी पैक्स कार्यालय में शुक्रवार को वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समिति की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय स्थिति और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही समिति में जल्द मिनी बैंक खोलने की घोषणा की गई।

बड़ा गांव बी पैक्स समिति में जल्द खुलेगा मिनी बैंक

बड़ा गांव बी पैक्स समिति में जल्द खुलेगा मिनी बैंक
- वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में 14.33 करोड़ रुपये का अधिकतम दायित्व निर्धारित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर गांव स्थित बड़ा गांव बी पैक्स कार्यालय में शुक्रवार को वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समिति की वार्षिक गतिविधियों, वित्तीय स्थिति और किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही समिति में जल्द मिनी बैंक खोलने की घोषणा की गई।
समिति सचिव विकास शर्मा ने किसानों को वर्षभर के कार्यों और समिति की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में समिति का अधिकतम दायित्व निजी पूंजी का 10 गुना यानी 14 करोड़ 33 लाख रुपये निर्धारित किया गया। प्रस्तुत बैलेंस शीट और वार्षिक कार्यों के विवरण का सदस्यों ने अनुमोदन किया। समिति सभापति नरेंद्र त्यागी ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समिति में जल्द ही मिनी बैंक खोला जाएगा। इससे किसानों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। समिति उपसभापति गंगा चरण शर्मा ने किसानों से अपनी जोत के अनुसार समिति से उर्वरक लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि समिति में किसानों के लिए यूरिया, डीएपी और कीटनाशक उपलब्ध हैं। किसान समिति से इनकी खरीद कर सकते हैं। इस मौके पर निरंकार, रामभूल, सत्येंद्र कुमार, विजय कुमार, मोहित और राजपाल सिंह सहित समिति के सदस्य व किसान मौजूद रहे।