नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक पकड़ा गया, लोगों ने की जमकर धुनाई
खेकड़ा कस्बे के जैन कॉलेज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम महिलाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और राह चलती महिलाओं से अभद्रता कर रहा था।
नशे में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक पकड़ा गया, लोगों ने की जमकर धुनाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन कॉलेज मार्ग पर शुक्रवार देर शाम महिलाओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और राह चलती महिलाओं से अभद्रता कर रहा था।
पीड़ित महिलाओं के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद लोगों ने मौके पर युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से युवक को किसी तरह छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।