किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर धमकी देने का लगाया आरोप
खेकड़ा कस्बे के किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर उनके निर्धारित क्षेत्र में घुसकर बधाई मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम को किन्नरों का एक समूह कोतवाली पहुंचा और इस संबंध में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर धमकी देने का लगाया आरोप
- कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर उनके निर्धारित क्षेत्र में घुसकर बधाई मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम को किन्नरों का एक समूह कोतवाली पहुंचा और इस संबंध में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
किन्नरों ने पुलिस को बताया कि उनके क्षेत्र पहले से निर्धारित हैं, जिनमें वे ही बधाई लेने का अधिकार रखते हैं। आरोप है कि इसके बावजूद दूसरे क्षेत्र के किन्नर उनके इलाके में आकर बधाई मांग रहे हैं। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उन्होंने अभद्रता की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। किन्नरों ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करे और उनके क्षेत्र में बाहरी किन्नरों के प्रवेश पर रोक लगाए। कोतवाली प्रभारी ने किन्नरों को आश्वस्त किया कि मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर समाधान कराया जाएगा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।