धोखे में रखकर नामर्द युवक से कराई शादी, विवाहिता ने मांगा तलाक

लड़की पक्ष को कथित तौर पर धोखे में रखकर युवक की शादी कराने का मामला सामने आया है। शादी के बाद पति की कथित शारीरिक अक्षमता का पता चलने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और तलाक के बदले पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

धोखे में रखकर नामर्द युवक से कराई शादी, विवाहिता ने मांगा तलाक

धोखे में रखकर नामर्द युवक से कराई शादी, विवाहिता ने मांगा तलाक
- ससुरालियों पर उत्पीड़न, पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लड़की पक्ष को कथित तौर पर धोखे में रखकर युवक की शादी कराने का मामला सामने आया है। शादी के बाद पति की कथित शारीरिक अक्षमता का पता चलने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और तलाक के बदले पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती की मार्च 2025 में शाहदरा मंडोली निवासी युवक से शादी हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद पति उससे दूरी बनाए रखने लगा। कारण पूछने पर वह बहाने बनाता रहा। कुछ समय बाद विवाहिता को पति की शारीरिक अक्षमता की जानकारी हुई। उसका आरोप है कि ससुरालियों को इसकी जानकारी पहले से थी और वे उसका गुपचुप उपचार भी करा रहे थे। विवाहिता का आरोप है कि उसने जब पति और ससुरालियों से शादी से पहले यह तथ्य छिपाने का कारण पूछा तो उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया गया। उसे भूखा-प्यासा रखने के साथ मारपीट भी की गई। उत्पीड़न से परेशान होकर वह मायके आ गई। अब वह शादी खत्म करने के लिए तलाक की मांग कर रही है। आरोप है कि ससुराल पक्ष तलाक के बदले पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। पति पर अश्लील संदेश भेजकर उसे और उसके परिजनों को धमकाने का भी आरोप लगाया है।कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आरोपों की पुष्टि के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।