ट्रैक्टर के विवाद में चाचा को भतीजे से जान का खतरा

भागोट गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर ट्रैक्टर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने अधिकारियों से सुरक्षा की भी मांग की।

ट्रैक्टर के विवाद में चाचा को भतीजे से जान का खतरा

ट्रैक्टर के विवाद में चाचा को भतीजे से जान का खतरा
- पीड़ित ने ट्रैक्टर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भागोट गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने भतीजे पर ट्रैक्टर छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने अधिकारियों से सुरक्षा की भी मांग की।
शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में ट्रैक्टर खरीदा था। कागजी प्रक्रिया में हुई त्रुटि के कारण ट्रैक्टर उसके भतीजे के नाम पर पंजीकृत हो गया। पीड़ित का दावा है कि ट्रैक्टर की सभी किस्तों और अन्य भुगतानों की रकम उसने अपने भतीजे के खाते में जमा कराई थी। वर्ष 2024 में ट्रैक्टर का पूरा ऋण भी चुका दिया गया। इसके बाद उसका भतीजे के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान भतीजे ने उस पर गोली भी चलाई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज है और मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि अब भतीजा ट्रैक्टर छीनने की धमकी दे रहा है। ट्रैक्टर नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत पीड़ित ने अधिकारियों से सुरक्षा तथा कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी रोहण चौरसिया ने पीड़ित को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।