अवैध गेट न हटाने पर 10 सितम्बर से धरना देगा पीड़ित
खेकड़ा कस्बे के पाठशाला मार्ग स्थित एक कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते पर लगे अवैध गेट को हटवाने की मांग को लेकर पीड़ित अजय शर्मा लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करने के बावजूद कोई का
अवैध गेट न हटाने पर 10 सितम्बर से धरना देगा पीड़ित
– सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध, अधिकारियों से लगाई गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के पाठशाला मार्ग स्थित एक कॉलोनी के सार्वजनिक रास्ते पर लगे अवैध गेट को हटवाने की मांग को लेकर पीड़ित अजय शर्मा लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। तहसील दिवस से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 9 सितम्बर तक गेट नहीं हटाया गया तो वह 10 सितम्बर से एसडीएम कार्यालय के सामने धरना शुरू करेंगे।
पीड़ित अजय शर्मा का कहना है कि उनके प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन रास्ते में लगे अवैध गेट के कारण उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतें कई बार की गईं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उधर, एसडीएम निकेत वर्मा का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर गेट लगाना गलत है। मामले की जांच कराई जा रही है और सभी पक्षों से बात करके जल्द समाधान कराया जाएगा।