विजयनगर में साइबर फ्रॉड और नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

विजयनगर थाना क्षेत्र में बीती रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने साइबर फ्रॉड और नकली नोट बदलने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। गिरोह कमीशन पर म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर साइबर अपराधियों की मदद करता था। एसटीएफ ने मौके से 25.6 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

विजयनगर में साइबर फ्रॉड और नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

तेजेश चौहान,तेजस

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में बीती रात उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने साइबर फ्रॉड और नकली नोट बदलने वाले गैंग का पर्दाफाश किया। गिरोह कमीशन पर म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराकर साइबर अपराधियों की मदद करता था। एसटीएफ ने मौके से 25.6 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह बिहार के बंधन बैंक और एचडीएफसी बैंक के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से खातों का दुरुपयोग करता था। इनके पास से सौ से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिन पर पहले से कई साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज हैं। इसके अलावा यह गैंग बड़े नोटों के बदले अधिक रकम में छोटे नोट देने का लालच देकर लोगों को रद्दी थमा देता था।

गिरफ्तार आरोपियों में गैंग का सरगना शुभम राज उर्फ बाबा (छपरा, बिहार) समेत छह लोग शामिल हैं। अन्य आरोपियों में प्रदीप कुमार (पटना/सिवान), धीरज मिश्रा (पटना/भोजपुर), सोनू कुमार (सारण), अमरजीत कुमार (सारण) और अनुराग (बुलंदशहर, यूपी) के नाम शामिल हैं।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, गिरोह से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।