बदमाशों ने शराब ठेके को बनाया निशाना, नगदी और शराब पर हाथ साफ

खेकड़ा कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड स्थित देसी शराब के सरकारी ठेके पर शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित ठेके का शटर खोलकर बदमाश हजारों रुपये की नगदी, चार पेटी देसी शराब, एक डीबीआर तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।

बदमाशों ने शराब ठेके को बनाया निशाना, नगदी और शराब पर हाथ साफ

बदमाशों ने शराब ठेके को बनाया निशाना, नगदी और शराब पर हाथ साफ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में पाठशाला बस स्टैंड स्थित देसी शराब के सरकारी ठेके पर शनिवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित ठेके का शटर खोलकर बदमाश हजारों रुपये की नगदी, चार पेटी देसी शराब, एक डीबीआर तथा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना का पता सुबह ठेका खुलने पर चला। सेल्समेन जोगिंदर कुमार ने बताया कि गल्ले से नकदी गायब थी और शराब की पेटियां भी उठाई गई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।