फोन पर अश्लीलता करने वाला युवक हिरासत में
खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद में रहने वाले एक युवक को पड़ोसी युवती से फोन पर अश्लीलता करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फोन पर अश्लीलता करने वाला युवक हिरासत में
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद में रहने वाले एक युवक को पड़ोसी युवती से फोन पर अश्लीलता करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लंबे समय से युवती से एकतरफा प्यार करता था। रविवार की सुबह उसने युवती को फोन कर नाजायज़ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। विरोध करने पर युवक ने युवती को अश्लील बातें कहकर परेशान किया और जान से मारने की धमकी भी दी। डरी-सहमी युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर लॉकअप में डाल दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।