नूरपुर गांव में युवक पर लोहे की पाइप से हमला, हाथ टूटा
नूरपुर गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर दो युवकों ने लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नूरपुर गांव में युवक पर लोहे की पाइप से हमला, हाथ टूटा
- रुपये देने से इनकार पर दो युवकों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नूरपुर गांव में सोमवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर दो युवकों ने लोहे की पाइप से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक का हाथ टूट गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नूरपुर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे दो युवकों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। राहुल ने रुपये देने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब राहुल ने विरोध किया तो एक युवक ने बड़े लोहे की पाइप से उस पर हमला कर दिया। हमले में राहुल का हाथ टूट गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल राहुल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।