गुरूकुल विद्यापीठ के तीन होनहारों ने लायंस ओलम्पियाड में जीता स्वर्ण

खेकड़ा कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ के तीन होनहार विद्यार्थियों ने दिल्ली में आयोजित लायंस ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में तीनों विजेताओं का सम्मान किया गया।

गुरूकुल विद्यापीठ के तीन होनहारों ने लायंस ओलम्पियाड में जीता स्वर्ण

गुरूकुल विद्यापीठ के तीन होनहारों ने लायंस ओलम्पियाड में जीता स्वर्ण
- विद्यालय में विजेताओं का हुआ भव्य सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ के तीन होनहार विद्यार्थियों ने दिल्ली में आयोजित लायंस ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोमवार को विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में तीनों विजेताओं का सम्मान किया गया।
दिल्ली में हुई लायंस ओलम्पियाड प्रतियोगिता में गुरूकुल विद्यापीठ के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में आयुष कुमार, युग यादव और पूर्वी वत्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रश्नों के शानदार उत्तर दिए और स्वर्ण पदक हासिल किया। सोमवार को विद्यालय परिसर में तीनों विजेताओं के सम्मान में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। सम्मान समारोह में उप-प्रधानाचार्या राखी झा, शिक्षिकाएं महिमा चौधरी, शिवांगी शर्मा, मीनू बंसल और अनिता शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।