पीएम मोदी का कोणार्क विद्यापीठ के छात्र को प्रशंसा पत्र
खेकड़ा कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ के कक्षा 11 के छात्र पुलकित शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रेरणा एक अनुभवपरक शिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता के लिए पुलकित को यह विशेष बधाई संदेश भेजा गया है।
पीएम मोदी का कोणार्क विद्यापीठ के छात्र को प्रशंसा पत्र
- प्रेरणा उत्सव के तहत पुलकित शर्मा को मिला सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ के कक्षा 11 के छात्र पुलकित शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से प्रशंसा पत्र प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रेरणा एक अनुभवपरक शिक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय सहभागिता के लिए पुलकित को यह विशेष बधाई संदेश भेजा गया है।
प्रधानमंत्री के पत्र को शुक्रवार को आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रबंधक देवेन्द्र धामा ने पुलकित शर्मा को प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रेरणा उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का विकास करना है, जिसमें पुलकित ने सराहनीय प्रतिभा का परिचय दिया है। पुलकित की इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में उपप्रबंधक अंकित धामा, प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी सहित रामचंद्र शर्मा, नलिनी शर्मा, शक्ति राजदान, विनी शर्मा, शालु जैन, विपिन धामा समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।