बड़ा गांव टोल पर 9 सितंबर का धरना प्रदर्शन स्थगित
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर बड़ा गांव टोल पर 9 सितंबर को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय सोमवार को किसान मजदूर संगठन और टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद लिया गया।
बड़ा गांव टोल पर 9 सितंबर का धरना प्रदर्शन स्थगित
- किसान मजदूर संगठन और टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता, तीन मांगों पर सहमति
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर बड़ा गांव टोल पर 9 सितंबर को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय सोमवार को किसान मजदूर संगठन और टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद लिया गया।
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक बड़ा गांव टोल पर क्षेत्रीय प्रबंधक सोहराब और टोल प्रबंधक अंकित के साथ हुई। वार्ता के दौरान संगठन की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गईं। टोल पर चढ़ने और उतरने के लिए दो अलग-अलग पॉइंट बनाए जाएं। स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री की व्यवस्था की जाए। टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। किसान मजदूर संगठन की ओर से इस संबंध में टोल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक सोहराब ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि इन मुद्दों को विभाग तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद सर्वसम्मति से 9 सितंबर को होने वाला धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक त्यागी, जिला प्रवक्ता परवेज अहमद, नीरज अरोड़ा, इंद्रजीत प्रधान साकरोद, मास्टर रणवीर साकरोद, मनोज यादव, दयाशंकर शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।