सुभानपुर राजकीय हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक रंग में सराबोर
सुभानपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक उल्लास और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। समारोह के दौरान विद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
सुभानपुर राजकीय हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक रंग में सराबोर
- देशभक्ति कार्यक्रमों के बीच अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह सांस्कृतिक उल्लास और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। समारोह के दौरान विद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का मंगलारंभ किया। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और लघु नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम और सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ख्याति स्वामी, कृष्णा कुमारी, नेहा वर्मा, अनुज सिसोदिया, प्रेरणा त्यागी सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।