एमएम कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी की

खेकड़ा के एमएम डिग्री कॉलेज ने बुधवार को बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को उनके ऑफर लेटर भी भेज दिए गए हैं।

एमएम कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी की

एमएम कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी की
- बीए व बीएससी प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए 21 से 23 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के एमएम डिग्री कॉलेज ने बुधवार को बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को उनके ऑफर लेटर भी भेज दिए गए हैं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील तोमर ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए ऑफर लेटर को ऑनलाइन स्वीकार करना अनिवार्य होगा। ऑफर लेटर स्वीकार करने के बाद छात्रों को एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा। इस ओटीपी को लेकर कॉलेज आना आवश्यक होगा, क्योंकि ओटीपी सत्यापन के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि जिन छात्रों को ओटीपी जनरेट करने में समस्या आ रही है, उन्हें उस मोबाइल फोन के साथ कॉलेज आना होगा, जिस पर उनकी ईमेल खुल रही है। 
प्रवेश की अंतिम तिथियां-
21 अगस्त से 23 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य है।
समयसीमा का पालन न करने पर प्रवेश रद्द हो सकता है।
जारी की गई मेरिट सूची के कटऑफ प्रतिशत-
सामान्य वर्ग: 65.6% से 57.80% तक
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): 57.4% से 55.4% तक
अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी): 54.6% से 40.4% तक