छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खेकड़ा कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन विषय पर एक संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- गांधी इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुई कार्यशाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पर्यावरण सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन विषय पर एक संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पोस्टर बनाकर पेड़-पौधों की रक्षा, जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि यदि समय रहते पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं चेतना, सोनल और पायल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विजेता छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का संचालन कला शिक्षक भरतजी गुप्त ने किया। उन्होंने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। इस अवसर पर आरबीएसके टीम से डा. दीपक, डॉ. साजिया, संदीप संधु, पंकज जोशी, शिवसरण सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।