आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाया रावण का पुतला
खेकड़ा आदर्श पब्लिक स्कूल में विजयादशमी पर्व की तैयारियाँ भव्य रूप से की गईं। बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया, जिसमें सभी धर्मों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहज़ीब का परिचय दिया। रावण बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
आदर्श पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बनाया रावण का पुतला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आदर्श पब्लिक स्कूल में विजयादशमी पर्व की तैयारियाँ भव्य रूप से की गईं। बच्चों ने मिलकर रावण का पुतला तैयार किया, जिसमें सभी धर्मों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और गंगा-जमुनी तहज़ीब का परिचय दिया। रावण बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने बच्चों को बताया कि विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है और यह हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रबंधक नरेश शर्मा ने सभी अध्यापक व छात्रों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। खेकड़ा में रावण दहन की परंपरा को पीढ़ी दर पीढ़ी बनाए रखने में मुस्लिम कारीगरों का भी अहम योगदान है। यह भाईचारे और मेलजोल का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि त्योहार चाहे ईद हो, दशहरा या दिवाली—सभी समुदाय मिलजुलकर उत्सव मनाते हैं।