नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का होगा सम्मान
देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करने की पहल की गई है। क्रांतिकारी नीरा आर्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 26 जुलाई को नीरा आर्य स्मारक खेकड़ा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का होगा सम्मान
- 26 जुलाई को खेकड़ा में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम, आयोजन को लेकर बैठक में बनी रणनीति
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित करने की पहल की गई है। क्रांतिकारी नीरा आर्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 26 जुलाई को नीरा आर्य स्मारक पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में आयोजन को सफल बनाने, मुख्य अतिथियों के स्वागत और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को आमंत्रित करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों और परिवारों का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी परिवार राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे परिवारों का सम्मान करना केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम और बलिदान की परंपरा को नमन करना है। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विशेष कार्य समिति का गठन किया गया है। आयोजन हरवीर सिंह, तेजपाल सिंह और समस्त खेकड़ा वासियों के सौजन्य से होगा। कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हरपाल सिंह जटराणा (दिल्ली) को सौंपी गई है। बैठक में दिल्ली के एनसीसी अधिकारी गजेंद्र कौशिक, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, मनोज जैन, नरेश शर्मा, कवि इकबाल, देवेंद्र भगत, अधिवक्ता हर्ष शर्मा, अमित धामा, निकिता, शिवानी, हरियाणा के पूर्व प्रोफेसर ओमप्रकाश तोमर, महेश धामा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।