गुरूकुल विद्यापीठ का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
गुरूकुल विद्यापीठ खेकड़ा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
गुरूकुल विद्यापीठ का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरूकुल विद्यापीठ का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी में फिजा, एलकेजी में वोमिका, यूकेजी में काव्या, कक्षा एक में अक्षित, कक्षा दो में समर्थ, कक्षा तीन में जुनैरिया, कक्षा चार में शुभ, कक्षा पांच में छाया, कक्षा छह में देवांश, कक्षा सात में अनुष और कक्षा आठ में अक्षय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में कक्षा नौ में अवनी तथा कक्षा 11 में मुकुल, अदीति और अनुश्री ने शीर्ष स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, उपप्रधानाचार्य राखी झा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।