गाजियाबाद में करोड़ों रुपए की जमीन से जुड़े घोटाले के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पूर्व राज्यसभा सांसद समेत 6 पर मामला दर्ज

पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।यह मामला इलाहाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।इन सभी पर फर्जी दस्तावेजों से 5060 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप है

गाजियाबाद में करोड़ों रुपए की जमीन से जुड़े घोटाले के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पूर्व राज्यसभा सांसद समेत 6 पर मामला दर्ज

तेजस न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद में करोड़ों रुपए की जमीन से जुड़ा घोटाला हुआ उजागर कोर्ट के आदेश पर पूर्व राज्यसभा सांसद समेत 6 पर मामला दर्ज हुआ

 
गाजियाबाद 
इलाहाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।यह मामला इलाहाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।इन सभी पर फर्जी दस्तावेजों से 5060 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप है।इस मामले की शिकायत राजस्थान के झुंझनूं जिले के श्यामलाल और उनके भाइयों ने की थी। 
 
 कोर्ट के द्वारा जो मुकदमा दर्ज हुआ उसके मुताबिक  श्यामलाल और उसके भाइयों ने जमीन के  पेपर निकलवाये तो उन्हें पता चला कि 26 अप्रैल 2018 को यह जमीन पहले ही हरिश्चंद्र रामकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम दर्ज हो चुकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड और पहचान पत्र बनवाकर नकली दानपत्र तैयार किया और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय कविनगर में उसका पंजीकरण करा दिया। इस पूरे प्रकरण में ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल अग्रवाल के साथ गोपाल अग्रवाल दीपांजलि अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, और अतुल भूषण के नाम सामने आए।पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ताकि करोड़ों की कीमत वाली संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। 

अनिल अग्रवाल का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है। क्योंकि  वे लंबे समय से गाजियाबाद की राजनीति और कारोबार से जुड़े रहे हैं और कई शिक्षण संस्थानों का संचालन भी करते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज मामला चर्चा का विषय बन गया है। उधर मामला दर्ज होने के बाद थाना सिहानी गेट पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।