धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात
खेकड़ा कस्बे में बालाजी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार शाम भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों और झांकियों के साथ शिवगणों ने नृत्य कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात
- बालाजी मंदिर मैदान में रामलीला मंचन प्रारम्भ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में बालाजी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार शाम भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों और झांकियों के साथ शिवगणों ने नृत्य कर माहौल भक्तिमय बना दिया।
कमेटी के प्रधान अनंत प्रसाद यादव ने बताया कि शिव बारात बालाजी मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मंचन स्थल पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान शिव व श्रीराम की आकर्षक झांकियां शामिल रही। इसके बाद रात में नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। आयोजन में नितिन जैन, मोहन वेदी, सुनील रूहेला, राजेन्द्र यादव, विकास, बिटटू, संजु, सतेन्द्र, जयसिंह, संजीव जैन आदि ने सहयोग दिया।