पुलिस चौकी मुख्य चौराहे का नाम बदलकर "भगवान परशुराम चौक" करने की मांग

धर्मनगरी खेकड़ा के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर पुलिस चौकी मुख्य चौराहे का नाम बदलकर “भगवान परशुराम चौक” करने की मांग उठाई है।

पुलिस चौकी मुख्य चौराहे का नाम बदलकर "भगवान परशुराम चौक" करने की मांग

पुलिस चौकी मुख्य चौराहे का नाम बदलकर "भगवान परशुराम चौक" करने की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
धर्मनगरी खेकड़ा के नागरिकों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर पुलिस चौकी मुख्य चौराहे का नाम बदलकर “भगवान परशुराम चौक” करने की मांग उठाई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह चौराहा नगर का सबसे व्यस्त स्थल है, जहां भगवान महादेव की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित है। नगरवासी यहां नियमित पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में इस चौराहे का नाम “भगवान परशुराम चौक” रखे जाने से यह स्थल और भी गौरवशाली हो जाएगा। निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सनातन संस्कृति, परंपराओं, देवी-देवताओं एवं महापुरुषों की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उसी क्रम में स्थानीय लोग भी नगर में सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए तत्पर हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से आग्रह किया है कि इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर चौराहे का नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी कराई जाए।