गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा खेकड़ा
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय और भव्य वातावरण में समापन हो गया। अर्वाचीन इंटर कॉलेज के पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश की नयनभिराम विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की सुमधुर धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभीनी विदाई दी।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा खेकड़ा
- ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ यमुना में हुआ भव्य विसर्जन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव का शुक्रवार को भक्तिमय और भव्य वातावरण में समापन हो गया। अर्वाचीन इंटर कॉलेज के पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश की नयनभिराम विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की सुमधुर धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को भावभीनी विदाई दी।
वैदिक रीति-रिवाज से हुई पूजा-अर्चना
शोभायात्रा का औपचारिक शुभारंभ चौधरी जितेंद्र धामा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील धामा ने भगवान श्रीगणेश की आरती उतारकर किया। इससे पूर्व आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर, श्री, चतुर्दश मातृका, नवग्रह, पंचांग पीठ और भद्र मंडल की पूजा-अर्चना की। प्रधान देव गणपति को पंचामृत स्नान के बाद वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, फल, पंचमेवा और पुष्प अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया गया।
पुष्प वर्षा और जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर
अर्वाचीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ हुई शोभायात्रा जैन कॉलेज रोड, पुलिस चौकी चौराहा, मुख्य बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से होते हुए तांगा स्टैंड पहुंची। रास्ते भर नगरवासियों ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। तांगा स्टैंड के बाद प्रतिमा को काठा स्थित यमुना तट ले जाया गया, जहाँ ष्गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आष् के गगनभेदी जयकारों के बीच प्रतिमा को जल में प्रवाहित किया गया।
सामाजिक समरसता का दिखा दृश्य
शोभायात्रा में सर्वसमाज की भागीदारी ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इस अवसर पर धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा, आफाक मलिक, खुर्शीद मलिक, डॉ. आशुतोष शुक्ला (सीतापुर), डॉ. दीपक धामा, तरूण गुप्ता, प्रज्ञ शर्मा, गार्गी शर्मा, विपुल जैन, आशु शर्मा, सुनील रुहेला, सन्नी गुप्ता, अनुज शर्मा (हरियाणा), उमाशंकर वेद, नरेंद्र धामा, संजय प्रजापति, कुलदीप शर्मा, राजू पांचाल, किन्नू रुहेला, सभासद पिंकी गोला, सभासद कविता गोला, मीनाक्षी स्वामी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

