बंदियों ने अपराध व नशा त्यागने का लिया संकल्प
दीपावली पर्व पर बागपत जिला कारागार में आयोजित यज्ञ में बंदियों ने आहुति देकर अपराध और नशा त्यागने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदार और सभ्य नागरिक बनकर देश की सेवा करने की प्रतिज्ञा भी की।
बंदियों ने अपराध व नशा त्यागने का लिया संकल्प
- दीपावली पर जिला कारागार में यज्ञ का आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दीपावली पर्व पर जिला कारागार में आयोजित यज्ञ में बंदियों ने आहुति देकर अपराध और नशा त्यागने का संकल्प लिया। उन्होंने समाज के प्रति जिम्मेदार और सभ्य नागरिक बनकर देश की सेवा करने की प्रतिज्ञा भी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने किया। इस अवसर पर पूरे जेल परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, बंदियों द्वारा निर्मित मोमबत्तियों और दीयों से सजाया गया। करीब 400 बंदियों ने यज्ञ में भाग लिया। भोजनशाला में विशेष त्यौहारी भोजन और मिष्ठान बनवाया गया। कार्यक्रम में जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता, उप जेलर प्रशांत कुमार और कुंदन सिंह ने सहयोग दिया।

