ईस्टर्न पेरीफेरल पर ट्रक भिड़ंत, चालक की मौत
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह खेकड़ा के पास हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
ईस्टर्न पेरीफेरल पर ट्रक भिड़ंत, चालक की मौत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह खेकड़ा के पास हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार बुधवार शाम ट्रक में प्लास्टिक का सामान लेकर गाजियाबाद के लिए निकला था। गुरुवार सुबह खेकड़ा के पास उसका ट्रक पहले से खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और रवि की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के गमजदा परिजन बागपत पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।