नोएडा लोक मंच ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

चार हजार प्रतिभागी हुए प्रतियोगिता में शामिल

नोएडा लोक मंच ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 33 स्थित चिल्ड्रेन पार्क में नोएडा लोक मंत्र द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह चित्रकला प्रतियोगिता नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस चित्रकला प्रतियोगिता में 116 विद्यालयों के करीब चार हजार से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए।

नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों ने अपने विचारों, कल्पनाओं और सामाजिक संदेशों को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उतारा। इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि इसमें स्कूलों के विद्यार्थियों के अलावा स्पेशल कैटेगरी के बच्चों, शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के विभिन्न विद्यालयों और श्रेणियों के समन्वय और व्यवस्थाओं को स्थापित करने के उद्देश्य से ग्रुप लीडर्स की भूमिका पुष्पा सिंह, लीका सक्सेना, आशु सक्सेना, रंजू माथुर, रेनू छिब्बर, रेना शाहमीरी, विभा बंसल, मुक्ता गुप्ता और विनीत सक्सेना ने संभाली। इस मौके पर कुशाग्र अवस्थी, राजीव सक्सेना, प्रिया उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, मुकुल बाजपेयी, सौरभ द्विवेदी, सुरोजीत दास गुप्ता, प्रदीप वोहरा, सुनीता खटाना, मुकेश, गौरव, चिराग और राकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।