सोते समय कोबरा ने श्रमिक को डसा, हालत गंभीर

खेकड़ा कस्बे में एक श्रमिक को देर रात सोते समय जहरीले कोबरा ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाद में साथी श्रमिक उसे दिल्ली अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सोते समय कोबरा ने श्रमिक को डसा, हालत गंभीर

सोते समय कोबरा ने श्रमिक को डसा, हालत गंभीर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक श्रमिक को देर रात सोते समय जहरीले कोबरा ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाद में साथी श्रमिक उसे दिल्ली अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर निवासी अवतार कस्बे की एक फैक्ट्री में काम करता है और पाठशाला बस स्टैंड के पास किराए के कमरे में रहता है। बुधवार रात वह कमरे में सो रहा था, तभी अचानक कोबरा ने उसे डस लिया। शोर मचने पर साथी श्रमिक और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बाद में उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को अभी स्थिर बताया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।